औघड़नाथ मंदिर आज से एटीएस के हवाले, फोर्स भी अलर्ट
मेरठ, अगस्त 10 -- औघड़नाथ मंदिर को अब एटीएस के हवाले कर दिया गया है। शिवरात्रि पर व्यवस्था बनाने के लिए जोन-सेक्टर व्यवस्था बनाई गई है। सोमवार रात से ही मंदिर का 500 मीटर का दायरा वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा, साथ ही कांवड़ियों के रुकने और हाजिरी का जल चढ़ाने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा कंट्रोल भी तैयार कर दिया गया है। मंदिर पर दो बम निरोधक दस्ते, दो क्यूआरटी और 20 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा अब एटीएस को दे दिया गया है। एटीएस ही अब मंदिर परिसर की सुरक्षा संभालेगी। इसके लिए दो टीमों को तैनात किया गया है। मंदिर के गर्भ गृह से लेकर मुख्य गेट तक चार लेयर में सुरक्षा रहेगी। 800 पुलिस-पीएसी-आरएएफ और बाकी टीम को निगरानी और व्यवस्था बनाने में लगाया है। निगरानी के लिए मंदिर परिसर में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.