औंसी पुलिस ने अपरहण के आरोपी को किया गिरफ्तार
मधुबनी, अप्रैल 23 -- शंकर प्रसाद बिस्फी । औंसी पुलिस ने अपहरण करने के आरोप में मो गुलजार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।औंसी बिचला टोल के मो गुलजार पर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने का आरोप है।बताया जाता है कि नाबालिग लड़की को बहला- फुसला कर दिल्ली ले जाया गया था।पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अपहृता संग मो गुलज़ार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।मामले को लेकर लड़की के पिता के आवेदन पर मो गुलज़ार समेत पांच पर औंसी थाना में केस दर्ज किया गया था।थानाध्यक्ष औंसी आदित्य कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच और 164 का बयान दर्ज कराया गया है । यह भी पढ़ें- बांका: नाबालिग अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.