मधुबनी, अप्रैल 1 -- बिस्फी। औंसी चौक स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी की मांग को लेकर स्थानीय लोग मुखर हो उठे हैं। डीएम एवं आयुक्त महोदय को आवेदन देकर तत्काल इस कब्रिस्तान की घेराबंदी की मांग की गयी। सरपंच प्रतिनिधि मो इमरान,मो असलम ने बताया कि कबिस्तान की घेराबंदी नहीं होने से काफी समस्याएं आ रही है। हाल ही में आग भी लगी थी। कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर कई बार वरीय पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...