औंरा में एनएच पर ही लग रहा साप्ताहिक हाट
गिरडीह, मई 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद औंरा में नेशनल हाईवे पर साप्ताहिक हाट लगना बंद नहीं हो रहा। हर शुक्रवार को जीटी रोड सिक्स लेन की एक लेन पर दुकानें सज जाती हैं, जिससे सड़क हादसे का खतरा मंडराता रहता है। दरअसल, जीटी रोड सिक्स लेन निर्माण में जमीन जाने के बाद औंरा साप्ताहिक हाट का स्थल छोटा पड़ गया। वहीं दिन-ब-दिन हाट का विस्तार होता जा रहा है। नतीजा, चिन्हित स्थल से बाहर निकलकर दुकानदार नेशनल हाईवे पर ही कब्जा जमा लेते हैं। पिछले डेढ़-दो साल से प्रशासन एनएच पर हाट नहीं लगने देने के लिए प्रयास कर रहा है, मगर नतीजा 'ढाक के तीन पात' वाला ही निकला है। यह भी पढ़ें- साप्ताहिक हाट बना मुसीबत, कभी भी हो सकता है हादसा पिछले दो शुक्रवार को भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी, लेकिन इस बार दुकानदार टस से मस नहीं हुए।गौरतल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.