शामली, फरवरी 26 -- मंडियों में फूलगोभी दो से तीने रुपये किलो बिक रही है। कड़ी मेहनत से उगाए गए गोभी के फूल किसानों को कांटे की तरह चुभने लगे हैं। फसल बेचकर मंडी तक पहुंचने का किराया तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे मे परेशान गोभी की फसल नही काट रहे है। किसानों का कहना है कि लागत तो दूर मंडियों में ले जाने का खर्च भी महंगा पड़ रहा है। कई किसान अभी खेतों से फसल नहीं काट रहे है। जलालाबाद एवं थानाभवन क्षेत्र में बड़ी तादाद में किसान सब्जी की खेती करते हैं। सब्जी की फसलों में आलू के बाद किसान फूलगोभी, पत्ता गोभी बड़ी मात्रा में उत्पादन करते हैं। किसान सब्जियों को दिल्ली व उत्तराखंड की देहरादून आदि मंडियों में भी बड़ी मात्रा में बेचने जाते हैं। इस बार भी लगभग दो हजार हेक्टेयर रकबे मे फूल व पत्ता गोभी की फसल लगा रखी है जो तैयार खडी है । उत्पादन भी अच्छा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.