प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। उरुवा ब्लॉक की औंता ग्राम पंचायत में 97 लाख की लागत से बने अमृत सरोवर की बदहाली पर अब तक रिपोर्ट नहीं दी गई है। सीडीओ हर्षिका सिंह ने मामले पर पीडीडीआरडीए और डीसी मनरेगा को जांच करने के लिए कहा था। लेकिन अब तक अफसरों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। यहां पर तालाब पर हुए कब्जे को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि एक ही मद में कई बार राशि हस्तांतरित की गई, इस राशि का बंदर बांट किया गया। मामले की शिकायत एक बार फिर डीएम मनीष कुमार वर्मा की जनसुनवाई में आई है। डीएम ने इस पर सीडीओ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...