औंड़ेन्य पड़रिया में 52 साल पुरानी चकबंदी को मिलेगी गति
मैनपुरी, जून 2 -- तहसील सदर के ग्राम औंड़ेन्य पड़रिया में पिछले 52 वर्षों से लंबित चकबंदी प्रक्रिया को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर गठित चकबंदी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम समाज और कृषि फार्म की भूमि को अतिक्रमण-मुक्त कराया। वर्तमान में इस गांव में चकबंदी अधिनियम की धारा-52 के अंतर्गत प्रकाशन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। दशकों पुराने इस मामले को समयबद्ध तरीके से निपटाने और सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित करने के लिए डीएम द्वारा एक संयुक्त समिति गठित की गई थी। इस समिति में नायब तहसीलदार न्यायिक, सहायक चकबंदी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और चकबंदी लेखपाल सहित कई अधिकारियों को शामिल किया गया था। समिति द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर ग्राम समाज की ऊसर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.