पटना, जुलाई 10 -- औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल के जोड़ में एक बार फिर खराबी आ गई है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। बेगूसराय की ओर जाने वाले पाया संख्या-10 और 11 के पास जोड़ में खराबी आई है। हालांकि, सूचना के बाद मरम्मत का कार्य जारी है। लेकिन एहतियात के तौर पर जहां खराबी आई वहां से वाहनों को गुजरने से रोक दिया गया है। बगल से वाहनों को पास कराया जा रहा है। गौरतलब है कि अप्रैल में भी यही पर जोड़ में गड़बड़ी आई थी। मिली जानकारी के अनुसार अभियंताओं की ओर से की गई रूटीन जांच के दौरान कुछ जोड़ में गड़बड़ी पाई गई है। इन जोड़ के पास गड़बड़ी पाए जाने के बाद कंक्रीट ढलाई को काटा गया है। बेयरिंग बॉक्स के पास दोबारा ढलाई की जा रही है ताकि गड़बड़ी को दुरुस्त किया जा सके।

बेयरिंग बॉक्स के पास ढलाई की समस्या मिली जानकारी के अनुसार बेयरिंग बॉक्स के पास कंक्रीट...