पटना, अप्रैल 11 -- औंटा-सिमरिया सिक्स लेन के एक्सपेंशन ज्वाइंट में खराबी आई है। जिससे दूर करने का कार्य चल रहा है। हालांकि मरम्मत कार्य के कारण वाहनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा है। अभियंताओं की मानें तो सिक्स लेन ब्रिज के पाया संख्या 10 और 11 के बीच एक्सपेंशन ज्वाइंट के बेयरिंग बॉक्स क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। इसके बाद सेतु का निरीक्षण किया गया। गड़बड़ी दूर करने के लिए ग्राइंडर मशीन से एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास की कंक्रीट ढलाई को काटा गया है। एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास बेयरिंग बॉक्स में पर्याप्त कंक्रीट ढलाई नहीं हो पाई थी,जिसके कारण वहां कुछ गड़बड़ी महसूस की गई थी। इसको दूर करने के लिए मजदूरों की टीम पिछले 15 दिनों से लगातार काम कर रही है। ग्राइंडर मशीन से कंक्रीट की ढलाई को काटकर बेयरिंग को चेक किया गया है। इसके बाद बेयरिंग के पास दोबारा कं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.