औंगारी में हुआ 24 घंटे का अखंड-कीर्तन
बिहारशरीफ, जून 22 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की ऐतिहासिक सूर्य नगरी औंगारी धाम के सूर्य मंदिर में रविवार से 24 घंटे के अखंड कीर्तन की शुरुआत की गयी। सोमवार को हवन के बाद भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। कीर्तन में शामिल होने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग यहां पहंच रहे हैं। सुधीर पांडेय, सुनीता देवी ने बताया कि कीर्तन के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। आचार्य सुभाष पाण्डेय ने बताया कि औंगारी धाम सूर्योपासना का केंद्र है। भगवान भास्कर सभी की इच्छा पूरी करते हैं। हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया है। सोमवार को पूर्णाहूति, हवन, आरती के साथ कीर्तन का समापन होगा। यह भी पढ़ें- औंगारी में हुआ 24 घंटे का अखंड-कीर्तन इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन में महेश कुमार पांडेय, नवल पांडेय, रामभूषण दयाल आदि सहयोग कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.