नई दिल्ली, मार्च 9 -- टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरिमनी के कई वीडियोज वायरल हैं। एक में लैटिन पॉप किंग रिकी मॉर्टिन सुखबीर के गाने 'ओ हो हो हो' पर डांस करते दिखाई दिए। इस गाने की खास है कि जब यह बजता है तो लोग डांस करने से खुद को रोक नहीं पाते। गाने के बोल सैड हैं लेकिन हर शादी, पार्टी 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने के बिना अधूरी रहती है। भारत ही नहीं यह गाना इंटरनैशनल क्लब्स में भी पॉप्युलर है। वर्ल्ड कप के बहाने सुखबीर के इस पार्टी एंथम से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।यूट्यूब पर बिलियन पहुंचने वाले हैं 90 के दशक में आया सुखबीर का 'इश्क तड़पावे' भारत की हर पार्टी प्लेलिस्ट में मिल जाएगा। सुखबीर एक पुराने गाने में बता चुके हैं कि यह गाना उनके लिए 'शोले'मूवी की तरह हिट बन गया है। गाने की हुक लाइन है 'ओ हो हो हो'। यह गाना कुमार ने लिखा है ...