ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण के लिए 10 जुलाई तक आवेदन होंगे
गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए 10 जुलाई तक आवेदन किए जाएंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त एवं चयनित संस्थानों में परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर में प्रशिक्षण लेने के लिए 10 जुलाई तक आवेदन किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि अंतिम तिथि से पहले अभ्यर्थी अपना पंजीकरण पोर्टल पर करा लें। इसके लिए आधार कार्ड, 10 वीं कक्षा की मार्कशीट की आवश्यकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.