गोरखपुर, जून 20 -- गोरखपुर। नेशनल एजूकेशनल सोसाइटी के कम्प्यूटर विभाग, महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर, पुर्दिलपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवक-युवतियों के लिए ओ लेवल एवं सीसीसी कोर्स के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है तथा अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट अथवा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज परिसर स्थित कम्प्यूटर विभाग में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़: दाखिला की दौड़:- डीयू ने शुरू किया पेटेंट सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...