ओ-लेवल और सीसीसी का निःशुल्क प्रशिक्षण, 10 जुलाई तक आवेदन
कन्नौज, जुलाई 1 -- कन्नौज। डिजिटल कौशल से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं और युवतियों के लिए ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को जनपद के चयनित संस्थानों में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय ने बताया कि जिले में आइस कम्प्यूटर एजुकेशन, मकरन्दनगर तथा एक्यूजे इन्फोटेक, छिबरामऊ में ओ-लेवल एवं सीसीसी कोर्स संचालित किए जाएंगे। वहीं फ्यूचर एडवाईज इंस्टीट्यूट, सिकंदरपुर में सीसीसी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का अन्य पिछड़ा वर्ग का मूल निवासी होना, आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक हैl परिवार की वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.