लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- लखीमपुर। पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों को ओ लेबल व ट्रिपल सी कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 10 जुलाई थी जिसे अब बढ़ाकर 20 जुलाई तक कर दिया गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय सागर ने बताया कि आवेदन की पहले अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित थी जिसे अब बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट निकालकर वांछित अभिलेखों सहित 20 जुलाई के शाम पांच बजे तक कार्यालय में जमा कर दें। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन 20 जुलाई तक करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...