बागेश्वर, जनवरी 14 -- बागेश्वर, संवाददाता। उत्तरायणी मेले के जगराते की रात खुशी जोशी एंड पार्टी के कलाकारों ने रातभर समा बांधा। इसके साथ ही बैर-भगनौल गायकों ने चौक बाजार में अपनी कला का लोहा मनवाया। नैनीताल और अल्मोड़ा जिले से भी कलाकार यहां पहुंचे। खुशी जोशी ने ओ नंदा, सुनंदा तू दैणि है जये भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुंदर प्रस्तुति दी। मंगलवार की रात करीब नौ बजे खुशी जोशी एंड पार्टी के कलाकारों ने मंच संभाला। मंच के कलाकार प्रमोद जोशी, अजय सावरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से की। इसके बाद देवी के भजन गाए। इसके बाद खुशी जोशी मंच पर पहुंचीं। उनके पहुंचते ही बागेश्वर के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। खुशी ने सुन लो मेरी पुकार, पवन सुत विनजी बारंबार, तू रुंछी मैया तू रुंछी, मेरे राम जी उदास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.