एटा, जनवरी 3 -- शुक्रवार को पानी की टंकी के पास बने मैरिज होम हॉल में देवी जागरण का आयोजन हुआ। देवी जागरण शुभारंभ भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। जय मां कालिका जागरण पार्टी जैथरा के कलाकारों ने गणेश वन्दना के साथ देवी मां के भजनों को पेश किया गया। कानपुर की रूबी ने लाल चुनरिया ओढ़ के मैया आती पहाड़ों से भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोहा। अलीगढ़ की रोशनी ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है गाकर उपस्थित लोगों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। कासगंज की लता ने ओ जंगल के राजा मेरी मैया को ले कर आजा गाया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने आकर्षक झांकियो की प्रस्तुति की गई। कीर्ति गुप्ता , धर्मेंद्र गुप्ता, जीतू गुप्ता, अजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.