ओड़तारा पेट्रोल पंप के समीप टेलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर
दुमका, मई 20 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में टेलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओड़तारा पेट्रोल पंप के समीप हुई, जिसमें टेलर चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेलर हंसडीहा की ओर से दुमका की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन ओड़तारा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, अचानक दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की आवाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.