नई दिल्ली, मार्च 12 -- देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने आज (गुरुवार, 12 मार्च को) सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी वर्चुअली पेश हुईं, तो यह देखकर CJI मुस्कुरा उठे। उन्होंने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, "ओह तो अब आप वर्चुअली पेश होने लगी हैं। आप तो हमेशा हमारी मदद के लिए यहां फिजिकली मौजूद रहती थीं।" इस पर सीनियर एडवोकेट गुरुस्वामी ने कहा, नहीं मीलॉर्ड... सिर्फ इस बार के लिए। मैं दिल से माफी मांगती हूं। इस पर CJI ने मुस्कुराते हुए कहा, "नहीं-नहीं। यह ठीक है।" उस समय CJI के अलावा जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी मौजूद थे। बता दें कि सीनियर एडवोकेट गुरुस्वामी हाल ही में राज्यसभा के लिए बिना किसी विरोध के चुनी गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए CJI ने उनकी वर्चुअल पेशी पर चुटकी ली। अभी...