लखनऊ, जुलाई 26 -- फिल्म ओह माई डॉग की स्क्रीनिंग रविवार को गई। फिल्म में प्रमुख भूमिका लखनऊ के अभिनेता श्रीधर दुबे निभा रहे हैं। श्रीधर ने दर्शकों से बातचीत की और फिल्म के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने दया, करुणा और इंसानों व कुत्तों के बीच बिना शर्त वाले प्यार के बंधन जैसे दिल को छू लेने वाले संदेशों पर भी बात की। इस दौरान श्रीधर दुबे ने फिल्म के इमोशनल पहलू, कहानी को पर्दे पर उतारने के सफ़र और इस बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर फिल्म से दर्शकों को क्या उम्मीद करनी चाहिए, इस पर चर्चा की। उन्होंने फिल्म के प्यार, सहानुभूति और शांति से साथ रहने जैसे विषयों पर भी जोर दिया और इंसानों व उनके चार पैरों वाले साथियों के बीच के अनोखे रिश्ते का जश्न मनाया। फिल्म ओह माय डॉग में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा,...