शाहजहांपुर, मार्च 16 -- शाहजहांपुर। सोमवार को ओसीएफ ग्राउंड में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह 11 बजे से धूमधाम के साथ सौ से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम स्थल पर विवाह की रस्में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई जा रही हैं। इस दौरान भाजपा के कई स्थानीय नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजन को लेकर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...