बोकारो, मार्च 21 -- पेटरवार। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ओरदाना पंचायत के ओसाम गांव में 63 के वी ए विद्युत क्षमता के नए विद्युत ट्रांस्फार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, गंगाधर महतो , मिथुन कुमार महतो एवं राजेश मुर्मू ने संयुक्तरूप से फीता काटकर ट्रांस्फार्मर का उद्दघाटन किया। ट्रांस्फार्मर उद्दघाटन के पश्चात गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। विदित हो कि उक्त गांव में चार दिनों से विद्युत ट्रांस्फार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को बिजली के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांस्फार्मर लग जाने के बाद ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.