इस्लामाबाद, मार्च 19 -- ओसामा बिन लादेन के बेटे को लेकर पाकिस्तान ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। पाकिस्तान का कहना है कि तालिबान ओसामा के बेटे को अफगानिस्तान बुलाना चाहता है। इस खबर ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक (DG) लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने अफगान प्रशासन को सख्त चेतावनी जारी की है।क्या बोली पाक सेना? लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफगानिस्तान से पनप रहे 'आतंकवाद' पर बड़ा दावा किया। डीजी आईएसपीआर ने कहा कि अफगान तालिबान की दोहरी नीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा- अफगान तालिबान को यह तय करना होगा कि उन्हें टीटीपी, अलकायदा, दाएश और बीएलए जैसे आतंकी संगठनों के साथ रहना है या फिर एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.