बगहा, मार्च 30 -- गौनाहा/जमुनिया। ए सं गौनाहा प्रखंड के परसा गांव निवासी ओसामा खान ने मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर अपने गांव, परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई संत जेवियर्स स्कूल रमपुरवा से पूरी की है। ओसामा के पिता इम्तियाज आलम सऊदी अरब में गेट-ग्रिल का कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता अलीमुन नेशा एक कुशल गृहिणी हैं। ओसामा की इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा ओसामा को बुलाकर मौखिक एवं लिखित इंटरव्यू भी लिया गया है, जो उनकी उपलब्धि को और खास बनाता है। ओसामा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा निजामुद्दीन खान, दादी तारा खातून तथा अपने गुरुओं को दिया है। उन्होंने बताया कि परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.