मोतिहारी, मार्च 22 -- हरसिद्धि। चंपारण बैंक्विट एंड रिसोर्ट के प्रांगण में ओशो संबोधि दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय ध्यान एवं साधना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 150 साधकों ने भाग लेकर आत्म-जागरण, ध्यान और आंतरिक शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली। कार्यक्रम के आयोजक भुआली प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को जीवन जीने की कला सिखाना था। जिसमें सुख-संतुलन, ज्ञान और सहज आनंद का समावेश हो। शिविर का संचालन उत्तराखंड से आए स्वामी शून्यम प्रकाश के सान्निध्य में हुआ, जहां साधकों को चुप्पी, ध्यान और जागरूकता के माध्यम से आंतरिक शांति से जुड़ने की विधियां सिखाई गईं। उन्होंने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए जीवन में संयम, आनंद और आध्यात्मिक ऊर्जा के संतुलन का महत्व बताया। वहीं नैनीताल से आए स्वामी राम ने आयोजन स्थल के शांत और आध...