ओवैसी ने AIMIM के MLC को पार्टी से निकाला, नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार की देर रात अपने विधान परिषद सदस्य (MLC) मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निष्कासित कर दिया। AIMIM द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मिर्जा रहमत बेग को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी आलाकमान ने उन्हें तेलंगाना विधान परिषद के सभापति को तुरंत अपना इस्तीफा सौंपने का स्पष्ट निर्देश दिया है। हालांकि, पार्टी की ओर से जारी सार्वजनिक बयान में कार्रवाई के स्पष्ट कारणों का आधिकारिक तौर पर उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, उनपर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.