नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- UP News: AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के रविवार को श्रावस्ती पहुंचने से जिले की सियासत गरमा गई। भिनगा में हुई जनसभा के दौरान पार्टी ने हाजी दद्दन खां को भिनगा विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया। दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन में शामिल हुए हैं। भिनगा में सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कुंवारों के हाथ में है। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि जब कमरा भी कुंवारों को नहीं दिया जाता तो प्रदेश कैसे दे दिया जाए। ओवैसी ने कहा कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष और विपक्षी पार्टियां कभी नहीं चाहतीं कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों का अपना मजबूत राजनीतिक दल खड़ा हो या सत्ता में उनकी हिस्सेदारी बढ़े। अब्दुल सिर्फ...