पटना, अप्रैल 10 -- Bihar News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक समीकरणों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM द्वारा हुमायूँ कबीर की पार्टी AJUP से गठबंधन तोड़ने और अकेले चुनाव लड़ने के फैसले ने हलचल बढ़ा दी है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता राजीव रंजन ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बंगाल के चुनावी मैदान में छोटे दल चाहे जो भी गठबंधन करें, असल लड़ाई तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच ही सिमटी हुई है। यह भी पढ़ें- पवन खेड़ा को छू भी नहीं पाएगी असम पुलिस, आ गया हाई कोर्ट का फैसला! राजीव रंजन ने कहा कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधते हु...