ओवैसी के गढ़ में AIMIM नेता की सनसनीखेज हत्या, एरिया प्रेसिडेंट थे महबूब अली
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ में पार्टी के एक नेता की हत्या से सनसनी मच गई है। यहां हैदराबाद के ओल्ड सिटी इलाके में रविवार देर रात AIMIM के लोकल नेता महबूब अली की अज्ञात हमलावरों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 10 बजे वट्टेपल्ली स्थित गुंटल शाह बाबा दरगाह के पास हुई। पुलिस ने बताया है कि AIMIM के एरिया प्रेसिडेंट रहे महबूब अली पर 5 से 6 लोगों के एक समूह ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने महबूब अली पर चाकुओं से कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। बाद में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- मुस्लिम लड़कों से जबरन 'ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.