नई दिल्ली, मार्च 31 -- Ovarian Cancer: कैंसर की बीमारी भारत में तेजी से फैल चुकी है। पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ रहा है, तो महिलाओं में ओवेरियन कैंसर। ओवेरियन कैंसर महिलाओं की ओवरी में होने वाली एक खतरनाक बीमारी है, जो समय के साथ जानलेवा हो जाती है। ओवेरियन कैंसर के बारे में जल्दी पता नहीं चल पाता और महिलाएं अक्सर शुरुआती लक्षणों को अनदेखा भी कर देती हैं। यही कारण है कि इस कैंसर से अब तक हजारों महिलाएं अपनी जान गंवा चुकी हैं और इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। ओवेरियन कैंसर तब होता है जब आपके अंडाशय या फैलोपियन ट्यूब में असामान्य कोशिकाएं बढ़ती हैं और नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं। ओवेरियन कैंसर पेल्विस से फैलते हुए लिवर, पेट, आंत, छाती तक भी पहुंच जाता है और ऐसे में महिला की मौत हो सकती है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के 2...