पीलीभीत, मार्च 16 -- जहानाबाद। हाईवे पर ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सख्ती से नहीं करने से वाहन चालकों के हौंसले बुलंद हैं। ओवरलोड वाहनों को सड़क पर बे धड़क और बेरोकटोक संचालित किया जा रहा है। आलम यह है कि लोडिंग इतनी की जा रही है कि ट्रैक्टर ट्रालियों को ट्रक का सा रूप दे दिया गया है। ट्रॉलियों पर कृषि कार्य हेतु लिख कर व्यवसाधिक गतिविधियां की जा रही हैं। बिना कमर्शियल रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टर ट्राली से ईटों को ढोया रहा हैं। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इसे चेक कराते हुए शिकंजा कसेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...