बागपत, अप्रैल 9 -- बड़ौत। नगर की शाहमल कालोनी में जल निगम द्वारा पानी का ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया जाना है, जिसका कालोनी के लोग विरोध कर रहे है। कालोनी के लोगों ने गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन कर ओवर हेड टैंक बनवाए जाने का विरोध किया। रालोद महिला जिलाध्यक्ष प्रज्ञा आर्या के नेतृत्व में काफी संख्या में शाहमल कालोनी की महिलाए और पुरूष गुरुवार को तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कालोनी में मंदिर वाले पार्क में बनाए जाने वाले ओवर हेड टैंक का विरोध किया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने कहा कि पार्क में मंदिर बना हुआ है, जिसमें कालोनी की सभी महिलाए पूजा करने जाती है। ओवर हेड टैंक बनने से वहां पर परेशानी होगी। कालोनी प्राधिकरण से पास है, जिसके चलते उसमे पहले ही एक ओवर हेड टैंक बना हुआ है। कालोनी के सभी घरों में सबमर्सिबल लगा हुआ, ...