रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने सोमवार को ओवर स्पीड के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें 40 वाहनों के चालान किए है। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के ने बताया कि सोमवार को बिना हेलमेट के 15 और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर तीन के चालान किए गए। इसके साथ ही बिना फिटनेस और टैक्स के संचालित हो रही पिकअप को सीज किया गया है। वहीं एक लाख छह हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। परिवहन विभाग की टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...