चाईबासा, नवम्बर 5 -- चाईबासा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा टीम द्वारा ओवर स्पीडिंग के खिलाफ चाईबासा में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को स्टीकर अभियान की शुरुवात तम्बो चौक चाईबासा से की गयी। यहां वाहनों पर रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ सम्बंधित स्टीकर लगा कर सभी को परिवहन तथा ट्रैफिक सम्बंधित नियमों से अवगत कराया गया। सभी से ओवर स्पीडिंग से बचने की अपील की गयी। अगर चाईबासा की बात करें तो यहां भी दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार ही है। पिछले वर्ष सितम्बर तक 131 दुर्घटनाओं में 134 लोगों की मौत हुई, जबकि इस वर्ष सितम्बर माह तक 156 सड़क दुर्घटनाओं में 156 लोगों ने जान गवाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.