चित्रकूट, दिसम्बर 17 -- चित्रकूट, संवाददाता। उप परिवहन आयुक्त झांसी केडी सिंह गौर ने बुधवार को शीतकालीन भ्रमण के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजस्व और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। कहा कि कोहरे की शुरुआत से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए परिवहन अधिकारी ओवर स्पीडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग और वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप की विशेष चेकिंग करें, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के भरतकूप टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल प्लाजा प्रबंधन व टोल कर्मियों के साथ भी बैठक की। सचेत किया कि वह इस मौसम में अपनी हाईवे पेट्रोलिंग की आवृत्ति को बढ़ाएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी वाहन खराब, दुर्घटनाग्रस्त होने या अन्य कारणों से एक्सप्रेस वे पर अवैध रूप से पार्क न हो। ऐसे वाहनों को टोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.