ओवर लोड में पंद्रह ट्रक सीज, 15 लाख का जुर्माना
चंदौली, मई 24 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद परिवहन विभाग ने शनिवार को वाराणसी के आरटीओ मनोज वर्मा के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें औद्योगिक नगर क्षेत्र सहित नेशनल हाईवे पर चल रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 15 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया, जबकि 25 अन्य वाहनों का चालान किया गया।कार्रवाई से विभाग को करीब करीब 15 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आरटीओ मनोज वर्मा ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं और इससे सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान नेशनल हाईवे किनारे स्थित ढाबों और पेट्रोल पंपों के बाहर अनधिकृत रूप से खड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.