ओवर लोड बालू व गिट्टी लादकर सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर व डंपर
गंगापार, मार्च 27 -- तहसील मेजा का उत्तरी व दक्षिणी इलाका खनन के लिए मसहूर है, दोनों स्थानों से प्रतिदिन लाखों की गिट्टी व बालू का उठान होता है। विभाग के अफसरों की अनदेखी की वजह से ओवर लोड बालू व गिट्टी की ढुलाई करने वाले तेज गति से वाहन लेकर भागते हैं। इन वाहनों के संचालन से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही, लेकिन बेहिसाब सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे इन नौसिखिए ड्राईवरों पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकी है। लोगों का कहना है ट्रैक्टर चालकों में 90 फीसदी के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं होता, लेकिन मालिकों के कहने पर दिन भर बालू ढोते दिखाई पड़ते हैं। बालू ढोने के कार्य में लगे, ट्रैक्टर कृषि कार्य के लिए होते हैं, इनमें व्यवसायिक का परमिट किसी किसी के पास होता है, फिर भी बेरोक टोक भार लादकर वाहन सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। परानीपुर गंगाघाट पर खनन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.