ओवर लोड के चलते बिजली के तारों को बदलवाने की मांग
बिजनौर, मई 22 -- विशाल भारतीय किसान यूनियन की ओर से विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते उपखण्ड अधिकारी प्रथम नजीबाबाद जेई सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। विशाल भाकियू के युवा मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी प्रथम नजीबाबाद जेई सुमित कुमार को सौंपा। जिसमें ग्राम पंचायत कल्हेड़ी में ओवर लोड के चलते तार टूटने और लो वोल्टेज की समस्या को उठाया गया और तारों को बदलने की मांग की गई। जेई सुमित कुमार ने शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुस्लिम अहमद राष्ट्रीय संगठन महासचिव, नजाकत अली एड, रोहतास सैनी, वसीम अहमद, मोहम्मद तारिक़, मोहम्मद जाहिद, रवि प्रकाश, नीतीश कुमार आदि सहित संगठन के पदाधिकारि आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.