हल्द्वानी, दिसम्बर 8 -- हल्द्वानी। डंपर एसोसिएशन और गौला संघर्ष समिति ने गौला नदी से ओवरलोड आरबीएम (रेता-बजरी) लाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को डंपर एसोसिएशन और समिति से जुड़े सदस्यों ने एसडीएम राहुल साह और डीएलएम धीरेश बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि गौला से खनन करने वाले वाहनों को आरसी में निर्धारित वाहनों के अनुसार ही आरबीएम लाने की अनुमति दी जाए। ओवरलोड लाने वाले वाहनों को पूर्व की भांति एक दिन खनन कार्य प्रतिबंधित करने की मांग की। इस दौरान मनोज मठपाल, पम्मी सैफी, कंचन जोशी, भूपेन्द्र बिष्ट, सुधीर पांडे, इंदर सिंह बिष्ट, पृथ्वी पाठक, उमेश भट्ट, नवीन दानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.