रुद्रपुर, मार्च 22 -- दिनेशपुर, संवाददाता। गदरपुर-मटकोटा निर्माणाधीन डबल लेन सड़क पर रामबाग गांव के पास रविवार को पुलिया धंसने से मिक्सर सामग्री ले जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मटकोटा मार्ग पर रविवार को एक वाहन वाहन मिक्सर प्लांट से निर्माण सामग्री लेकर हल्द्वानी रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क के किनारे बनी पुलिया अचानक धंस गई, जिससे वाहन संतुलन खोकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। लोगों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिया का निर्माण बेहद घटिया सामग्री से किया गया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.