रामपुर, जून 4 -- रामपुर। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार की देर रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक संभागीय परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। अभियान के अंतर्गत भोजपुर थाना क्षेत्र में छह ओवरलोड डंपरों को सीज किया गया, जबकि एक बस का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त नवीन मंडी चौकी, थाना गंज क्षेत्र में दो ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया और एक पिकअप वाहन के चालान की कार्रवाई की गयी। एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 6.30 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...