ओवर लोडिंग के खिलाफ चला अभियान, दो दर्जन ट्रक पकड़े
हमीरपुर, मई 16 -- हमीरपुर। मौदहा तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध मौरंग खनन और ओवरलोड वाहनों की निकासी को लेकर रविवार की रात लखनऊ से आई खनन विभाग की टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इसमें लगभग दो दर्जन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया। चार ट्रकों में कोई भी प्रपत्र नहीं मिले। अभियान से हड़कंप मचा रहा। नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे थे। इसके अलावा क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की निकासी भी हो रही है। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम कर्णवीर सिंह, तहसीलदार शिखर मिश्रा तथा लखनऊ से आई खनिज विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौदहा नेशनल हाईवे और हमीरपुर सीमा के अंतिम छोर गहबरा के आगे संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया।संयुक्त टीम ने हाईवे से गुजर रहे ट्रकों की सघन जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.