ललितपुर, मार्च 28 -- जनपद में कई स्थानों पर निर्धारित से अधिक दामों पर शराब की बिक्री हो रही है। इसके अलावा शराब की दुकानें सुबह जल्द खुलती हैं और रात्रि में तय समय के कई घंटे बाद बंद होती हैं। जिसकी वजह से शौकीनों को सुबह ही शाराब उपलब्ध हो जाती है और देर रात्रि तक वह शराब का सेवन करते रहते हैं। ग्रामीणों ने शराब दुकानदारों की इस मनमर्जी पर अपना कड़ा एतराज जताया है। पेयजल की होने लगी समस्याकस्बा और आस पास ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैंडपंप सूख रहे हैं तो वहीं सरकारी पाइप लाइनों से पानी नहीं निकल रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...