ओवर ब्रिज पर चलते-चलते धधक उठी बाइक, मची अफरा-तफरी
कटिहार, जून 3 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि भीषण गर्मी के बीच शहर के शहीद चौक ओवरब्रिज के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई। घटना में बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मिरचाईबाड़ी निवासी एकलाख आलम अपने साथी शाहनवाज के साथ बाइक से शहीद चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक के इंजन के पास अचानक स्पार्क हुआ। पहले हल्का धुआं उठा लेकिन कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख अखलाक और शाहनवाज ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक सड़क पर छोड़ दी और दूर हट गए। यह भी पढ़ें- ओवर ब्रिज पर चलते-चलते धधक उठी बाइक, मची अफरा-तफरी देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.