कटिहार, मई 22 -- ​​बारसोई निज प्रतिनिधि कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बारसोई रेलवे स्टेशन पर इन दिनों गतिशक्ति योजना के तहत ओवरब्रिज निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। मजदूर जान-जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। बिना किसी सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी गियर) के मजदूर रेलवे ट्रैक के ठीक ऊपर ऊंचाइयों पर काम करने को मजबूर हैं। बताते चलें कि ​नीचे दौड़ती ट्रेन, ऊपर हाई वोल्टेज तार के बीच मजदूर काम कर रहे हैं। कार्य संवेदक द्वारा सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों की मानें तो जहां यह ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, उसके ठीक नीचे से 25 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज ओवरहेड तार गुजारी गई है। बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट या सुरक्षा नेट के इतनी ऊंचाई पर काम करना किसी खतरे से कम नहीं है। काम ...