ओवर टेक करने में डंपर डिलीवरी वाहन से टकराया, चालक की मौत
लखनऊ, जून 30 -- जैतूखेड़ा में मंगलवार सुबह डंपर ने सामने से आ रहे डिलीवरी वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में डिलीवरी वाहन के चालक की मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। बंथरा के भवापुर निवासी विकास सिंह (30) एक कंपनी की डिलीवरी वाहन चालते थे। परिवार में पत्नी काजल, दो बेटे कान्हा और डुग्गू है। मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि विकास सोमवार देर रात घर से गाड़ी लेकर निकले थे। कंपनी से माल लोड कर वह छोड़ने जा रहे थे। जैतूखेड़ा के पास वह पहुंचे तो ओवरटेक करने में डंपर ने सामने से आ रहे डिलीवरी वाहन में टक्कर मार दी। पुलिस डिलीवरी वाहन में फंसे चालक को निकाला और अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। पीछे से आ रही कंपनी की दूसरी गाड़ी के चालक ने विकास के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.