जमशेदपुर, मार्च 23 -- टाटा पावर में कार्यरत ठेका श्रमिकों को ओवरटाइम का भुगतान नियमानुसार दोगुनी दर से नहीं करने के मामले में उपश्रमायुक्त 24 मार्च को अपने कार्यालय में सुनवाई करेंगे। यह जानकारी टाटा पावर मजदूर यूनियन की बारीगोड़ा यूनियन कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में दी गई। यूनियन के उपाध्यक्ष सह एटक के प्रदेश सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यूनियन के महासचिव निगमानंद पाल ने कंपनी के सभी विभागों के ठेका मजदूरों से एक-एक कर हाल पूछा और फिर उन्हें सुनवाई की तिथि के बारे में बताया। मजदूरों ने कहा कि ठेका प्रतिष्ठान मेसर्स आर इरेक्टर द्वारा अबतक तीन साल के ओवरटाइम का दोगुनी दर से भुगतान नहीं किया गया है। दूसरी ओर, मजदूरों ने बताया कि उपश्रमायुक्त के यहां जो आठ सूत्री मांग पत्र दिया गया है, उसका अबतक टाटा पावर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.