ओवरहेड वायर पर गिरा पेड़, चार घंटे रोकी 'तुलसी सुपरफास्ट'
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर मऊआइमा के समीप सधनगंज के करीब आंधी के समय हरा पेड़ रेलवे ट्रैक के ओवरहेड पर आ गिरा। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही तुलसी सुपरफास्ट को करंट न मिलने पर विश्वनाथगंज स्टेशन पर करीब चार घंटे रोका गया। बुधवार दोपहर आंधी से प्रयागराज के मऊआइमा स्टेशन सीमा क्षेत्र के सधनगंज स्टेशन के मध्य प्रतापगढ़-प्रयागराज रेलमार्ग के ओवरहेड पर हरा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने के बाद आपूर्ति रुकने की जानकारी के बाद मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की ओर से तुलसी एक्सप्रेस को विश्वनाथगंज स्टेशन पर सवा पांच बजे रोक दिया गया। हालांकि, प्रयागराज कंट्रोल की सूचना पर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की ओर से स्पेशल यान से मरम्मत के लिए टीम को भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.