ओवरहेड में खराबी से मसौली हॉल्ट के पास दो घंटे खड़ी रही पंजाबमेल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाबमेल मंगलवार को ओवरहेड में खराबी से मसौली हाल्ट के पास करीब दो घंटे खड़ी रही। मरम्मत के बाद उसे लखनऊ की ओर रवाना किया गया। हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल सुवंसा-गौरा स्टेशन के बीच मसौली हाल्ट के पास करीब सवा 11 बजे अचानक रुक गई। वहां पोल धंसने से ओवरहेड में खराबी आ गई। लोको पायलट के अनुसार, करंट के अभाव में इंजन स्टॉप हो गया था। सूचना पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। गर्मी से परेशान यात्री ट्रैक के आसपास टहलते रहे। डबल ट्रैक की वजह से अन्य ट्रेन का संचालन ठप नहीं हुआ था। दोपहर बाद सवा एक बजे तक मरम्मत कर पंजाबमेल को रवाना किया गया। गौरा स्टेशन अधीक्षक अमलेश कुमार ने बताया कि ओवरहेड में खराबी से करीब दो घंटे तक पंजाबमेल रुकी थी। मरम्मत कराते हुए इसे जल्दी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.