मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। कांटी प्रखंड के बड़कागांव में गुरुवार को ओवरहेड बैरियर से पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप पर सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पिकअप पर 20 लोग सवार थे। सभी शिवराहां स्थान जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पानापुर ओपी पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया। घायल जटहू सहनी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल दहाउर सहनी ने बताया कि पिकअप पर तिरपाल लगाकर करीब 20 लोग शिवराहां स्थान जा रहे थे। मड़वन से आगे ग्रामीण मार्ग पर ओवरहेड बैरियर लगा है। लोहे के बैरियर पर पिकअप चालक ने ध्यान नहीं दिया, जिससे पिकअप पर बैठे सभी लोगों का सिर बैरियर से टकरा गया। कई लोग नीचे गिर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.